मुरादाबाद, मई 19 -- ठाकुरद्वारा के गांव नारायणपुर छंगा जाने के आज समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण के ऐलान से पुलिस प्रशासन अचानक हरकत में आ गया। पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। आने जाने वाले सभी रास्तों पर चेकिंग शुरू कर दी गई। वहीं दूसरी ओर आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सुमित कुमार, मंडल प्रभारी बाबू शराफत अली समेंत प्रमुख नेताओं को संबंधित थाना पुलिस द्वारा घर में ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया। बाबू शराफत ने बताया कि शांतिपूर्वक ठाकुरद्वारा जाना भी क्या कोई अपराध है। पुलिस द्वारा घर के अंदर ही हिरासत में ले रखा है। जिला अध्यक्ष सुमित कुमार ने भी बताया कि सुबह से ही घर के बाहर पुलिस का पहरा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...