लखनऊ, फरवरी 26 -- विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन ने गुरुवार को नई कार्यकारिणी गठित की। इस दौरान चन्द्र प्रकाश अवस्थी को पुन: केंद्रीय अध्यक्ष और छोटेलाल दीक्षित को मुख्य महामंत्री नियुक्त किया। इसके अलावा मोहन जी श्रीवास्तव कार्यकारी अध्यक्ष, रजनीश मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एके माथुर और सरजू त्रिवेदी उपाध्यक्ष, पीसी वर्मा संगठन मंत्री और आलोक कपूर कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...