देहरादून, मार्च 3 -- पौड़ी। मंगलवार को चन्द्र ग्रहण सूतक के अवसर पर कोट ब्लॉक स्थित सिद्धपीठ मां भुवनेश्वरी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए सुबह से ही बंद रखा गया। सुबह नित्य पूजा-अर्चना एवं आरती के बाद मंदिर के कपाट विधिवत् रूप से बंद कर दिए गए। डॉ नवीन ममगॉई ने बताया कि ग्रहण काल के दौरान शास्त्रीय परंपराओं एवं धार्मिक मर्यादाओं का पूर्णतः पालन किया गया। सूतक काल को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में नियमित दर्शन एवं पूजन कार्य स्थगित रहा। श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की गई कि सायंकाल ग्रहण समाप्ति के पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर का शुद्धिकरण किया जाएगा। पुनः विधिवत पूजा-अर्चना कर मंदिर के कपाट दर्शनार्थ खोले जाएंगे, जिससे श्रद्धालु मां के दर्शन कर सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.