रांची, जून 21 -- रातू, प्रतिनिधि। चन्द्रवंशी चेतना मंच की झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को रातू में हुई। बैठक में समाज के शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीतिक विकास पर चर्चा करते हुए 20 साल की कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश युवा अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ने की। इस दौरान संगठन विस्तार के तहत कई पदाधिकारियों की नई नियुक्तियां की गईं। इसमें चंदन कुमार वर्मा को प्रदेश महामंत्री, जितेंद्र चन्द्रवंशी को युवा प्रदेश अध्यक्ष, बबलू रवानी को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, वीरेंद्र कुमार को युवा महामंत्री, संतोष वर्मा को रांची जिला अध्यक्ष, राजू कुमार को कोडरमा जिला अध्यक्ष, पूनम चन्द्रवंशी को रांची महिला अध्यक्ष और अर्चना प्रसाद को लातेहार महिला अध्यक्ष बनाया गया। अंत में समाज को संगठित, शिक्षित और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने ...