पटना, दिसम्बर 15 -- पटना के मीठापुर, कदमकुआं, मुरादपुर सहित शहर के सभी दिगंबर जैन मंदिरों में सोमवार को जैन धर्म के आठवें तीर्थंकर भगवान चन्द्रप्रभु और 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का जन्म और तप कल्याणक पूरी भक्ति, श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु इकट्ठे होकर भगवान का अभिषेक और शांतिधारा किया। भगवान की आरती के बाद उनका पूजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्ति, मंत्रोच्चार एवं आध्यात्मिक वातावरण से ओतप्रोत रहा। मौके पर वक्ताओं ने भगवान चन्द्रप्रभु एवं भगवान पार्श्वनाथ के जीवन से प्रेरणा लेते हुए अहिंसा, सत्य, संयम और तप के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। मौके पर बिहार स्टेट दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के मानद सचिव पराग जैन ने बताया कि पटना के जिरिया तमोलीन गली में स्थित 600 वर्ष पुराने दिगम्बर जै...