जमुई, जून 9 -- अलीगंज, निज संवाददाता चंद्रदीप थाना क्षेत्र के जमुई- नवादा मुख्य सड़क मार्ग से झप्पू मोड़ से तेलार जाने वाली ग्रामीण सड़क मार्ग पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गम्भीर रूप से घायल हो गया।मृतक युवक की पहचान चंद्रदीप गांव के स्व0 नेवाली राम के 43 वर्षीय पुत्र सुदामा राम ,जबकि घायल युवक की पहचान सन्नी कुमार के रूप में हुई है। मृतक और घायल आपस मे पिता पुत्र बताए जाते है। घटना की सूचना मिलते ही चंद्रदीप पुलिस के सहायक अवर नियक्षक संजय कुमार, अमित कुमार, कागजी प्र्त्रिरया पूरी करने के लाश को पोस्टमॉर्टम हेतु जमुई भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही अलीगंज अंचलाधिकारी दिवाकर रंजन, मौके पर पहुचकर पीड़ित परिजनों को हर सम्भव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वशन दिया। वही आढ़ा पंचायत के मुखिया हेना कौशर प्रतिनिधि मो0।शमशा...