चतरा, मार्च 3 -- इटखोरी (प्रतिनिधि): झारखंड की ऐतिहासिक धर्मनगरी भद्रकाली मंदिर के कपाट आज मंगलवार को सुबह श्रृंगार पूजा के बाद सूतक के कारण सुबह 6 बजे से संध्या 7 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान पूजा-अर्चना वर्जित रहेगी। मंदिर पुजारी विवेक तिवारी ने कहा कि साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026, मंगलवार को लगने जा रहा है। यह फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को पड़ेगा और धार्मिक दृष्टि से विशेष माना जा रहा है। भारत में यह ग्रहण 'ग्रस्तोदित खंडग्रास चंद्र ग्रहण' के रूप में दिखाई देगा, यानी चंद्रमा के उदय के समय ही ग्रहण की अवस्था नजर आएगी। आज 3 मार्च को संध्या 6 बजे से 6:48 तक चंद्रग्रहण पूर्ण रूप से दिखने लगेगा। चंद्रग्रहण के कारण ही कई घंटे पूर्व सूतक लग रहा है, इसी कारण मंदिर में पूजा-अर्चना बंद रहेगी। श्रद्धालु सात बजे के बाद से पूजा-अर्च...