शाहजहांपुर, मार्च 3 -- होलिका दहन के बाद भी अधिकतर हुरियारे रहे घर में कैद, कुछ हुए रंग में सराबोर। चन्द्रग्रहण के चलते होली का त्यौहार दो दिन मनाया गया। अधिकतर लोगो ने सोमवार को पूजन कर आधी रात के बाद होलिका दहन तो कर दिया,लेकिन रंग से परहेज रखा। कुछ लोगो ने मंगलवार शाम चन्द्रग्रहण के बाद होलिका दहन करके रंग खेलने का निर्णय लिया। कल रात को होलिका दहन करने बाले सुबह से ही रंग में सराबोर नजर आए। आरएसएस की ओर से निगोही के ब्लाक परिसर में रंगोत्सव मनाया गया। जिसमें ब्लाक प्रमुख भानू प्रताप सिंह,एड० सत्यपाल सक्सेना,भूपेन्द्र सिंह, कौशल सिंह,राजा भइया,लालू सिंह,अर्पित वर्मा,रजनीश राठौर, अमित राठौर, देवेश सिंह आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे। होली के मद्देनजर निगोही के मेन मार्केट में भारी भीड़ रही। लोगो को पैदल निकलना मुश्किल हो गया। जाम की स्थिति होन...