चन्दौसी में शानो-शौकत के साथ अदा की नमाज
संभल, मई 29 -- ईद उल अजहा की नमाज बड़ी और छोटी ईदगाह पर शानो शौकत के साथ अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम क्षेत्रों में जगह-जगह कुर्बानी का सिलसिला चला। ईद उल अजहा की नमाज बड़ी ईदगाह पर सुबह 6:45 बजे शुरू हुई, लेकिन नमाजियों का सुबह 6 से ही आना शुरू हो गया था। गौशाला रोड छोटी ईदगाह पर भी ऐसा ही नजारा दिखा। छोटी ईदगाह पर सुबह 6 बजे ईद अल अजहा अदा की गई। नमाज के दौरान दोनों ही ईदगाहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। सुरक्षा में सीओ दीपक तिवारी और प्रभारी निरीक्षक अनुज तोमर पुलिस बल के साथ तैनात रहे। यह भी पढ़ें- शहर की तमाम मस्जिदों में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद की नमाज़ बड़ी ईदगाह पर शहर इमाम मौलाना नाजिम ने नमाज पढ़ाई और शहर काजी मरगूब कादरी नौशाही ने खुत्बा। छोटी ईदगाह पर मौलाना अमन न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.