संभल, जनवरी 6 -- इंदौर में दूषित पानी पीने के कारण हुई घटना को नगर निकाय सतर्क हो गए हैं। इसी के तहत नगर पालिका ने सभासदों की बैठक बुलाई। नगर सभासद में बैठक का विरोध जताया और धरने पर बैठ गए। इंदौर की घटना को लेकर प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश पर अधिशासी अधिकारी धरमराज राम द्वारा सभासदों की सोमवार को नगरपालिका कार्यालय गांधी पार्क में बैठक बुलाई गई । जिसमें वार्ड में किसी प्रकार की ऐसी पाईप लाइन, जो नाले नालियों या गंदे स्थानों से जा रही हो व नगर में चल रही लीकेज की समस्या आदि पर चर्चा हुई। इस बीच सभासदों ने पेयजल सप्लाई और लगातार हो रही लीकेज और उनको ठीक करने में हो रही लापरवाही, उनकी मरम्मत को लेकर गहरी नाराज़गी व्यक्त की। सभी ने अवर अभियंता जलकल पर संबंधित ठेकेदार को वित्तीय लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। सभासदों ने कहा कि जब उनकी पेयजल संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.