चन्दौसी में जिला न्यायालय की बढ़ाई गई सुरक्षा
संभल, फरवरी 17 -- अमरोहा लखनऊ न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद चंदौसी जिला न्यायालय की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई। सोमवार को आने जाने वालों की तलाशी कर अंदर आने दिया जा रहा था। अधिकारियों ने भी मौके पर आकर सुरक्षा का जायजा लिया। सोमवार को जिला न्यायालय में सुरक्षा चाक चौबंद रही। बताया जाता है कि किसी के द्वारा अमरोहा लखनऊ के न्यायालय को बम से उड़ने की धमकी दी गई थी। इसके बाद सभी न्यायालय की सुरक्षा कर्मी चौकन्ने हो गए। चंदौसी के जिला न्यायालय परिसर की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई। अग्नि शमन वाहन के साथ चार-पांच दमकल कर्मी हर समय न्यायालय के बाहर मौजूद रहे। कोतवाली पुलिस भी रुक रुक कर चक्कर लगाती रही। हर किसी को तलाशी के बाद अंदर जाने दिया जा रहा था। क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार सिंह ने भी न्यायालय पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। न्यायालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.