संभल, अक्टूबर 3 -- चन्दौसी में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। स्कूल-कॉलेजों, राजनीतिक दलों और सामाजिक संस्थाओं ने कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने, स्वच्छता, अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की भावना अपनाने का आह्वान किया। लाला सोहनलाल सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल में ध्वजारोहण के बाद सरस्वती वंदना हुई। डा. टीएस पाल ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा व स्वच्छता तथा शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी और 'जय जवान, जय किसान' के संदेश को याद किया। यह भी पढ़ें- Etah News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी-लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर लिया स्वच्छता-सत्य-अहिंसा का संकल्प न्यू सत्त्...