संभल, दिसम्बर 29 -- शहर में इस समय बंदर पकड़ो अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को अभियान के तहत 112 बंदर पकड़े गए। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। शहर हो या देहात हर जगह बंदरों का आतंक बना हुआ है। इनके हमला करने से कई बार लोगों की मौत हो चुकी है और घायल भी हो चुके। शहर में भी गली, मोहल्लों में इनका आतंक बना हुआ है। इनके झुंड के झुंड सड़कों पर बैठे रहते हैं, जिसके कारण निकलना दूभर हो जाता है। इसलिए नगर पालिका ने शहर में बंदर पकड़ो अभियान चलाया है। इसके लिए मथुरा की एक संस्था को बुलाया गया है। अभियान के चौथे दिन सोमवार को संस्था की टीम ने स्टेशन रोड से करीब 112 बंदरों को पकड़ा। अब तक 472 बंदर पकड़े जा चुके हैं। पकड़े जाने के बाद इन बंदरों को गंगा किनारे जंगल में छोड़ा जा रहा है। ईओ धर्मराज राम ने बताया कि अभी अभियान जारी रहेगा, जिस शहर में बंदरो...