संभल, जुलाई 2 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन बुधवार को चन्दौसी विधानसभा क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। समाजवादी पार्टी की नेत्री एवं चन्दौसी विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी एडवोकेट विमलेश कुमारी के नेतृत्व में उनके आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, महिला कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान हवन-पूजन, केक काटने, मिठाई वितरण तथा पीडीए पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन से हुई, जिसमें अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- अखिलेश या...