संभल, जून 13 -- त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 के लिए जारी अंतिम मतदाता सूची में जिले की चुनावी तस्वीर बदल गई है। वर्ष 2020 की पंचायत निर्वाचन नामावली की तुलना में जिले की तीनों तहसीलों में मतदाताओं की संख्या में बड़ा बदलाव सामने आया है। जहां चन्दौसी तहसील में मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है तो, वहीं सम्भल और गुन्नौर तहसीलों में हजारों मतदाताओं के नाम कम हुए हैं।

मतदाता संख्या में परिवर्तन इस बदलाव से संभावित प्रत्याशियों और राजनीतिक समीकरण को प्रभावित कर दिया है। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2020 में चन्दौसी तहसील में कुल 3 लाख 27 हजार 301 मतदाता थे, जो वर्ष 2026 में बढ़कर 3 लाख 46 हजार 100 हो गए हैं। इस प्रकार तहसील में 18 हजार 809 नए मतदाता जुड़े हैं। महिला मतदाताओं की संख्या भी 1 लाख 53 हजार 182 से बढ़कर 1 लाख 61 हजार 531 हो गई ह...