संभल, जनवरी 8 -- चन्दौसी नगर की अंधेरी सड़कों, जिला कोषागार की अव्यवस्था और अधूरे विकास कार्यों को लेकर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी के प्रतिनिधि रामपाल सिंह ने लखनऊ में प्रमुख सचिव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से चन्दौसी क्षेत्र की जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की गई। मंत्री प्रतिनिधि ने बताया कि चन्दौसी में मंत्री गुलाब देवी के प्रयासों से विद्युत यांत्रिक विभाग, मुरादाबाद द्वारा दो प्रमुख मार्गों पर स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई थीं, जिनका लोकार्पण 15 अगस्त 2022 को किया गया था। इनमें सिम्स कॉलेज टी-प्वाइंट से सीओ ऑफिस विश्वकर्मा धर्मकांटा तक 327 पोल तथा चन्दौसी ग्रीन से रेलवे ट्रेनिंग कॉलेज ओएलएफ होटल एमएफ मार्ग पर 349 पोल स्थापित किए गए थे। उन्होंने बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष से अधिक समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.