संभल, मार्च 10 -- कोतवाली के गांव मौजमपुर में मंगलवार सुबह टॉयलेट करने गए युवक की गिरकर मौत हो गई । उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव मौजमपुर निवासी राजा बाबू (25) पुत्र यादराम के माता-पिता नहीं है । वह यहां अपनी बहन रेखा पत्नी विक्की के पास रहता था और वह ई रिक्शा चलाता। वह मंगलवार सुबह 9 बजे घर में ही टॉयलेट करने गया था। टॉयलेट करते समय उसे तेज खांसी के साथ ब्लड आया। इसके बाद वह नीचे गिर गया। परिजनों जब उसे इस हालत में देखा तो फौरन सरकारी अस्पताल लेकर आए। जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन उसके शव को घर ले आए । उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.