चन्दरनगर संयुक्त चिकित्सालय में 24 घंटे चार ऑपरेशन से प्रसव
लखनऊ, मई 23 -- आलमबाग चन्दरनगर स्थित 50 शैया संयुक्त चिकित्सालय में शनिवार को डॉक्टरों की टीम ने 24 घंटे में चार सफल सीजेरियन प्रसव कराए। सभी जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। डॉक्टरों ने बताया कि दिन में तीन और देर रात एक जटिल ऑपरेशन कर प्रसव कराया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल में हुए इन सफल ऑपरेशनों ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर लोगों का भरोसा और मजबूत किया है। ऑपरेशन के दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञों, एनेस्थीसिया टीम और नर्सिंग स्टाफ ने पूरी सतर्कता और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई। डॉ. आनंद ने बताया कि अस्पताल में स्त्री रोग, बाल रोग, सर्जरी, ईएनटी, नेत्र, हड्डी एवं दंत रोग सहित विभिन्न विभागों की नियमित सेवाएं उपलब्ध हैं। यह भी पढ़ें- नौतन की महिला का डॉ. श्वेता रानी ने एक साथ चार बच्चों का सुरक्षित प्रसव कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.