गोपालगंज, जनवरी 11 -- थावे, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड की लछवार पंचायत अंतर्गत चनावे गांव में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के स्थल का रविवार को डीएम पवन कुमार सिन्हा एवं सदर विधायक सुभाष सिंह ने निरीक्षण किया। इसदौरान डीएम ने मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए चिह्नित भूमि का बारीकी से जायजा लिया और बताया कि यह स्थल एनएच-531 के निकट होने के साथ-साथ जिला मुख्यालय के भी करीब है, जिससे भविष्य में आवागमन और सुविधाओं के लिहाज से यह उपयुक्त साबित होगा। डीएम ने भूमि को मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए उपयुक्त बताया। निरीक्षण के बाद प्रेस वार्ता कर सदर विधायक सुभाष सिंह ने स्पष्ट कहा कि चनावे गांव में मेडिकल कॉलेज बनाए जाने का निर्णय पहले ही हो चुका है। इसके लिए भूमि प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। भूमि का चयन कर प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है, केवल कृषि विभाग से ...