गोपालगंज, फरवरी 17 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। जिले के थावे थाना क्षेत्र के चनावे गांव में मंगलवार को बाइक के धक्के से एक साइकिल पर सवार पति-पत्नी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए थावे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि थावे थाना क्षेत्र के चनावे गांव के हरिशंकर साह अपनी पत्नी सुमुन्दा देवी को साइकिल पर बैठाकर गांव में ही किसी डॉक्टर के पास इलाज करने के लिए जा रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे यह हादसा हो गया। घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया। आसपास के लोगों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.