बगहा, मार्च 27 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। चनपटिया पुलिस ने छापेमारी कर ई-रिक्शा लूटने वाला बदमाश पप्पु साह (28) को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी बेतिया के हजारी स्थित एक घर से गुरुवार की रात हुई। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पप्पु गोपालपुर थाने के वैशखवा निवासी पन्नालाल साह का पुत्र है। शुक्रवार को उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने लूटे गए ई-रिक्शा की दो बैटरी, दो हजार रूपये नकद, एक मोबाइल, ड्राइविंग लाइसेंस एवं बैंक अकाउंट कार्ड को भी उसके पास से बरामद किया है। ज्ञात हो कि 11 मार्च की दोपहर चनपटिया में घर से ई-रिक्शा लेकर निकले पुरैना अहीरटोली निवासी किशोर राजा कुमार को पप्पु ने नशीली चाय पिलाकर रास्ते में उसके ई-रिक्शा को लूट लिया था। चनपटिया सीएचसी में किशोर राजा कुमार उर्फ राज कुमार (15) के फर्दबयान पर पुलिस ...