बगहा, सितम्बर 1 -- चनपटिया। चनपटिया-बेतिया पथ पर कैथवलिया चौक के समीप सड़क पर पैदल जा रही महिला को बेतिया की ओर जा रही बेकाबू बस ने कुचल दिया। हादसे में चनपटिया के कैथवलिया बनकट निवासी इब्राहिम मियां की पुत्री शोबीना खातून (30) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। घटना रविवार देर शाम की है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करा शव महिला के परिजनों को सौंप दिया गया है। दरवाजे पर पहुंचने के बाद आक्रोशित लोगों ने शव के साथ कैथवलिया में सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची डायल-112 की टीम ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवा दिया। मामले में परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। फिलहाल पुलिस अग्रेतर कारवाई में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: चनपटिया में बेकाबू बस ने...