बगहा, अप्रैल 10 -- चनपटिया। चनपटिया के महनाकुली मुसहरी गांव स्थित एक वसुधा केंद्र में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रणव कुमार गिरी ने छापेमारी कर अवैध रूप से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी गुरुवार की शाम चनपटिया पुलिस के सहयोग से की गयी। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि बीडीओ की लिखित शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गयी है। मामले में मिश्रौली वार्ड-दो निवासी भरत महतो के पुत्र विपीन कुमार (21) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। गिरोह में शामिल अन्य लोगों की पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है। विपीन पर आरोप है कि वह वसुधा केंद्र की आड़ में अवैध रूप से आधार कार्ड बनाने का कार्य कर रहा था। पुलिस ने उसके दुकान से एक लैपटॉप, कलर प्रिंटर, आइरिस डिवाइस, बायोमेट्रिक, कीपैड, माउस एवं एक छोटा कैमरा जब्त किया है। जानकारी ...