बगहा, मार्च 11 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। चनपटिया प्रखंड के भैंसही गांव स्थित प्राइमरी स्कूल में चापाकल का पानी पीने से रिफ्यूजी कॉलोनी के 12 बच्चे मंगलवार को बीमार हो गए। सुबह में प्रार्थना के बाद एक के बाद एक बच्चों के पेट व सिर में दर्द की शिकायत के साथ उल्टी शुरू हो गई। इससे स्कूल में अफरातफरी मच गई। अन्य बच्चों ने इसकी जानकारी एचएम माला कुमारी को दी। उन्होंने तुरंत सभी बच्चों को भैंसही एपीएचसी में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को जीएमसीएच रेफर कर दिा गया। दो एंबुलेंस से बच्चों को जीएमसीएच भेजा गया। यहां इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। एचएम ने बताया कि बीमार होने वाले बच्चों में 5वीं की पिंकी कुमारी (10), हिमांशु कुमार (11), तीसरी का अरुण कुमार (8), प्रिंस कुमार (10), बिट्टू कुमार (10), भोला कुमार (10), दू...