छपरा, फरवरी 26 -- छपरा के चनचौरा-मसरख मुख्य मार्ग पर गुरुवार दोपहर अचानक लगे भीषण जाम ने शहर की रफ्तार पूरी तरह रोक दी। जाम इतना गंभीर था कि आम लोगों के साथ-साथ जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की गाड़ियां भी घंटों तक फंस गईं। डीएम की गाड़ी सहित कई प्रशासनिक वाहनों को सड़क पर रूका रहना पड़ा। तेज धूप और गर्मी के बीच स्कूल बसें, एंबुलेंस और दैनिक आवाजाही करने वाले लोग परेशान होते दिखे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अनियंत्रित ओवरटेकिंग, ऑटो और ट्रैक्टर-ट्रॉली की अवैध पार्किंग और सड़क किनारे ठेले-खोमचे वालों की भीड़ ने हालात को और बिगाड़ दिया। चनचौरा चौक से लेकर मसरख रोड तक वाहनों की कतारें कई किलोमीटर लंबी हो गईं। स्थिति गंभीर होते ही एडिशनल एसपी राम पुकार सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और ट्रैफिक की कमान संभाली। पुलिस टीम के साथ उन्होंने सड़क पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.