चम्पावत, मार्च 30 -- लोहाघाट। सुंई के चनकांडे तोक में एक रसोई घर आग की चपेट में आ गया। आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात सुंई पऊ के चनकांडे तोक में गिरीश जुकरिया और विनोद जुकरिया के रसाई घर में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। इसी दौरान सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...