मधेपुरा, जनवरी 28 -- मधेपुरा, संवाद सूत्र। शहर के स्टेशन चौक स्थित एक किराना स्टोर में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक बंद दुकान की छत में लगे टिना को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकान के अंदर घुसकर नगदी सहित अन्य सामान चोरी कर ली। मंगलवार सुबह दुकारदार जब दुकान खोलने पहुंचे तो छत में लगे टिना टूटा हुआ पाया। और दुकान में रखें सामान बिखरा पड़ा मिला। चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया हैं। दुकानदार ने मौके पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दिया। सदर थाना में दिए आवेदन में संजीव कुमार ने बताया कि सोमवार को रात में अपने नियमित समय पर दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो छत में लगे टिना काटा हुआ था। और दुकान में सामान बिखरा पड़ा मिला। दुकान में रखें हुए गल्...