उरई, फरवरी 25 -- कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम चतेला की युवती की उसकी ससुराल जिला गोंडा कटहा रोड पर सोमवार रात संदिग्ध हालात में मौत ही गई। मामले को लेकर मायकेवालों की तहरीर पर गोंडा पुलिस ने पति सहित ससुराल वालों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। परिजनों के मुताबिक युवती में कुछ दिन पहले अपने साथ होने वाली प्रताड़ना का जिक्र करके उसे वहां से ले आने की गुजारिश मायके वालों से की थी। कदौरा क्षेत्र के ग्राम चतेला निवासी अल्ताफ हुसैन की पुत्री 26 वर्षीय नाजरा खातून की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी ससुराल जिला गोंडा कटहा रोड अजनी आरा मशीन के पास गोंडा में मौत हो गई। ससुराल पक्ष मायके वालों के पहुंचने से पहले ही शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे तभी पिता और भाई मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को बुलाया और शव का पोस्टमार्टम कराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.