बस्ती, जून 9 -- छावनी। छावनी क्षेत्र के रामजानकी मार्ग स्थित अमोढ़ा के प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर में ज्येष्ठ माह के छठवें बड़े मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वैसे तो प्रत्येक मंगलवार को भक्त चतुर्भुज भगवान के दर्शन-पूजन के लिए मंदिर पहुंचते हैं, लेकिन बड़े मंगलवार के अवसर पर यहां विशेष भीड़ देखने को मिली। यह भी पढ़ें- छठे बड़े मंगल को भी हुए भंडारे, वितरित किया गया शरबत भक्तों की भीड़ छावनी, अमोढ़ा, विशेषरगंज समेत आसपास के कई दर्जन गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने चतुर्भुज भगवान का दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। बड़े मंगलवार पर मंदिर परिसर मेले में तब्दील नजर आया। महिलाओं ने लकड़ी के चूल्हों पर पूड़ी-लपसी का भोग तैयार कर भगवान को अर्पित किया। परिसर में बच्चों के खिलौने, जलेबी, मिठाइयों तथा महिलाओं के शृंगार सामग्री ...