आरा, फरवरी 5 -- पीरो, संवाद सूत्र। चतुर्भुजी बरांव गांव में शिविर का आयोजन कर बड़ी संख्या में मरीजों की जांच की गई। उद्घाटन मुखिया श्रीराम सिंह यादव ने की और संचालन संजय सिंह ने किया। मरीजों का परीक्षण शुरू होने से पहले प्रसिद्ध चिकित्सक रहे डॉ रंजन सिन्हा के तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इनमें डॉ अंजनी सिन्हा, डॉ एनके सिंह, सत्येन्द्र यादव, सरपंच टेशलाल चौधरी, अशोक चौधरी, अनुज पाण्डेय, अजय कुमार, मिथिलेश राय, गुलाब चौधरी, छठिया देवी, अमरजीत राम और गोविंद कुमार प्रमुख हैं। मौके पर सैकड़ों लोगों के बीच गर्म कपड़े और कंबल वितरित करने के बाद दवाएं भी वितरित की गयीं। मुफ्त दवा वितरण करते हुए डॉ अंजनी सिन्हा ने कहा कि दिवंगत चिकत्सक डॉ रंजन सिन्हा के सपनों को साकार करने के लिये हर वर्ष शिविर लगाया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.