चंदौली, मई 7 -- सकलडीहा। चतुर्भुजपुर-अमावल मार्ग पर स्थित पुलिया दो साल से क्षतिग्रस्त है। दरियापुर माइनर पर बनी यह पुलिया पूरी तरह धंस चुकी है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।बुधवार को एक कार क्षतिग्रस्त पुलिया में फंसने से माइनर में गिरने से बाल-बाल बची। चालक ने किसी तरह कार को बाहर निकाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...