मुजफ्फरपुर, मई 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चाणक्य विद्यापति सोसाइटी का प्रधान कार्यालय रविवार को चतुर्भुजनाथ मंदिर में शुरू हो गया। सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष पंडित शंभूनाथ चौबे ने कार्यालय का शुभारंभ किया। इसके बाद विशेष बैठक कर सोसाइटी के विस्तार पर चर्चा की गई। बैठक में अगामी 26 मई को सिकंदरपुर घाट पर गंगा दशहरा मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता भी पहुंचे। उन्हें सोसाइटी की ओर से सम्मानित किया गया। मौके पर पंडित भूवनेश्वर झा, पंडित इन्द्रकांत झा, पंडित अभय चौधरी, पंडित शंभूनाथ मिश्र, पंडित मनमन त्रिवेदी, पंडित सुशील झा, पंडित नीलमणि पाठक, पंडित प्रवीण झा मौजूद थे। यह भी पढ़ें- धार्मिक नगरी चिरान्द में 29 जून को होगी भव्य गंगा महाआरती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.