गोरखपुर, मार्च 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर के श्री गोरक्षनाथ मंदिर परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में चौथे दिन मां कूष्मांडा की विधिवत पूजा-अर्चना श्रद्धा एवं भक्ति भाव से हुई। प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ की अनुपस्थिति में संस्कृत विद्यापीठ के प्राचार्य डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। इस अवसर पर आचार्य अश्वनी त्रिपाठी, पुरुषोत्तम चौबे, शशि कुमार, नित्यानंद तिवारी, शशांक शास्त्री, द्वारिका पांडे, गौरव पांडे, मंगल त्रिपाठी, यश पांडे वेदपाठी छात्र उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...