चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा तीन से
दरभंगा, जुलाई 19 -- दरभंगा। लनामिवि में स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर (सत्र 2024-28) की परीक्षा तीन अगस्त से संभावित है। परीक्षा फार्म भरने की तिथि जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार तृतीय सेमेस्टर में उत्तीर्ण एवं प्रोन्नत तथा चतुर्थ सेमेस्टर के सभी विषयों की आंतरिक परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं 27 जुलाई तक सामान्य शुल्क के साथ ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकते हैं। सामान्य विलंब शुल्क के साथ 28 एवं 29 जुलाई को परीक्षा फार्म भरे जा सकते हैं। परीक्षा फार्म में ऑनलाइन त्रुटियों के सुधार का मौका 30 एवं 31 जुलाई को दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.