अलीगढ़, फरवरी 7 -- अलीगढ़, संवाददाता। अलीगढ़ नुमाइश के मुक्ताकाश मंच पर उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ का सम्मेलन मुक्ताकाश मंच पर आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने की। शुभारंभ मुख्य अतिथि कोषाधिकारी योगेश कुमार व महासंघ के डॉ. राकेश सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष विष्णु कुमार सिंह, जिला मंत्री अरविंद कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। संरक्षक चंद्रपाल सिंह ने मुख्यमंत्री को संबोधित 18 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिसमें नई पेंशन नीति समाप्त कर पुरानी पेंशन नीति लागू करने, समूह 'घ' कर्मचारियों की भर्ती पर लगे प्रतिबंध को हटाने, सीधी भर्ती से संबंधित भविष्य निधि के शासनादेश को बहाल करने, पेंशनरों के राशिकृत अंश की कटौती 10 वर्ष बाद बंद करने, ग्रेच्युटी व वेतन संरक्षण का लाभ देने, जैम पोर्टल व आउट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.