हल्द्वानी, जुलाई 15 -- हल्द्वानी, संवाददाता। चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक बुधवार को हरिकेश सिंह की अध्यक्षता में हुई। वक्ताओं ने कहा कि वेतन आयोग की संस्तुतियों के विपरीत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कम वेतन का लाभ दिया जा रहा है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए भी पदोन्नति की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, इसके बावजूद उन्हें स्टाफिंग पैटर्न से वंचित रखा गया है। इसके कारण प्रदेशभर में कई वरिष्ठ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपने कनिष्ठ कर्मचारियों से कम वेतन प्राप्त कर रहे हैं, जो कर्मचारियों के साथ अन्याय है। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रकाश चंद्र पांडेय, जिला मंत्री देवेंद्र सिंह बगड़वाल, नाजिम सिद्दीकी आदि रहे। यह भी पढ़ें- चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...