नैनीताल, जून 8 -- नैनीताल, संवाददाता। चतुर्थ वर्ग राज्य कर्मचारी महासंघ जिला शाखा की बैठक सोमवार को एटीआई नैनीताल में हुई। जिलाध्यक्ष प्रकाश चंद्र पांडे ने की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को संगठन के समक्ष रखा।कर्मचारियों ने बताया कि कई विभागों में शासनादेश जारी होने के बावजूद वर्दी भत्ता का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह बगड़वाल ने कहा, महासंघ समय-समय पर शासन को पत्र भेजकर कर्मचारियों की जायज मांगों से अवगत कराता रहा है, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने मांग की कि अन्य कर्मचारी वर्गों की तरह चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के लिए भी स्टाफिंग पैटर्न लागू किया जाए तथा 4200 रुपये ग्रेड वेतन प्रदान किया जाए। यह भी पढ़ें- चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों ने उठाईं लंबित मांगें इसके अला...