पलामू, मई 17 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा की बैठक में पलामू के उपायुक्त के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की गई। बैठक जिला कार्यालय में मोर्चा अध्यक्ष उदय राम की अध्यक्षता में हुई। नियुक्ति की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन की समीक्षा भी की गई। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि नियुक्ति की मांग को लेकर आठ मई को मांग पत्र भी उपायुक्त को सौंपा गया है। झारखंड सरकार द्वारा सेवा शर्त नियमावली बना ली है। कैबिनेट से स्वीकृति भी मिल गई है। झारखंड सरकार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया उपयुक्त पलामू ही नियुक्ति प्रक्रिया पूरा करेंगे। नई नियुक्ति नियमावली से पलामू में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति प्रभावित नहीं होगी। बैठक में कृष्णा राम...