सहारनपुर, मार्च 23 -- गंगोह। देवी मंदिरों में चतुर्थ नवरात्र को माता कूष्मांडा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं की सर्वाधिक भीड़ बाबा हरिदास मार्ग स्थित गुफावाले मंदिर के नाम से विख्यात वैष्णो देवीधाम में रही। गांधी चौक स्थित काली मंदिर, भुवनेश्वरी पंचायती मंदिर, महादेव कुटी, कंकराली स्थित देवी मंदिर, नौदुर्गा मंदिर व रामबाग स्थित देवी मंदिर में सुबह-शाम श्रद्धालुओं की भीड़ रही। घरों में उपवास व पूजा पाठ चल रहे हैं। पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी है। महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...