मधुबनी, मार्च 15 -- झंझारपुर। हाईकोर्ट केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर रविवार को झंझारपुर मुख्यालय के तीन केंद्रों पर चतुर्थवर्गीय कर्मचारी एवं अर्दली पद की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में आधे से अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। एसडीएम कुमार गौरव की रिपोर्ट के अनुसार तीनों परीक्षा केंद्रों पर कुल 2544 परीक्षार्थियों को प्रथम व द्वितीय पाली में परीक्षा देनी थी, लेकिन इनमें से 1757 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मात्र 787 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। प्रशासन की ओर से परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और स्वच्छता के साथ संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर न्यायिक अधिकारियों की तैनाती की गई थी। डॉन बॉस्को कॉन्वेंट स्कूल केंद्र पर एसीजे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.