जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- जिला प्रशासन से जुड़े चतुर्थवर्गीय कर्मी बिहार की तर्ज पर वरीयता एवं योग्यता के आधार पर अपने हक और अधिकार के लिए उच्च न्यायालय की शरण में जरूर जाएंगे और अपना अधिकार प्राप्त करेंगे। यह आशय का निर्णय रविवार को बंदोबस्त कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक में लिया गया। अध्यक्षता चंद्रशेखर तिवारी ने की। इसमें योग्यता धारी चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की प्रोन्नति से संबंधित विषयों पर उत्साह के साथ गहन विचार विमर्श किया गया। बैठक में दुर्गा चरण टुडू, रामनाथ यादव, छोटराय सोलंकी, चन्द्रशेखर तिवारी, वीर सिंह देवगम आदि ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये जिस पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा पोटका, पटमदा एवं अन्य अंचल और प्रखंड के समाहरणालय संवर्ग के कर्मी शामिल हुए। धन्यवाद ज्ञापन दुर्गा चरण टुडू ने किया।उल्लेखनीय है कि गत दिन राज्य सरका...