औरंगाबाद, जून 2 -- बिहार शिक्षा परियोजना के निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा परियोजना के द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में चतुर्थ वर्गीय कर्मियों के पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। मंगलवार को औरंगाबाद जिला मुख्यालय में अनुग्रह मध्य विद्यालय में रसोईया की काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी की गई। इसमें 140 अभ्यर्थियों ने अपनी काउंसलिंग कराई।

काउंसलिंग की प्रक्रिया बुधवार को सहायक रसोईया पद के लिए 302 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। छूटे हुए अभ्यर्थियों को बुधवार को होने वाली काउंसलिंग में शामिल होने का अंतिम मौका दिया जा रहा है। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक यह काउंसलिंग हो रही है। चतुर्थ वर्गीय कर्मियों के रूप में मुख्य रसोईया, सहायक रसोईया, रात्रि प्रहरी और अनुसेवकों का चयन होना है। जिला नियोजन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आ...