बरेली, जनवरी 17 -- चतुर्ग्रही योग में मौनी अमावस्या रविवार को मनाई जाएगी। शास्त्रों के अनुसार इस दिन किया गया स्नान, दान, जप और मौन व्रत व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा ने बताया कि पंचांग के अनुसार माघ की अमावस्या रविवार को पूर्वाह्न 00:03 बजे प्रारंभ होकर सोमवार पूर्वाह्न 01:21 बजे तक रहेगी। ऐसे में इस साल मौनी अमावस्या का पर्व 18 जनवरी को मनाया जाएगा। इस बार अमावस्या पर सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र ग्रह एक साथ मकर राशि में गतिशील रहेंगे, जिससे बुधादित्य योग और चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। इस योग में पूजा- पाठ, स्नान -दान का महत्व कई गुना अधिक होता है। जिसके चलते यह पर्व अत्यंत मंगलकारी रहेगा। रविवार होने के कारण इस बार इसे 'रवि मौनी अमावस्या' कहा जा रहा है। जिसे अत्यंत शुभ संयोग माना जाता है...