बरेली, जनवरी 23 -- ‎बरेली। वसंत पंचमी को चतुर्ग्रही योग के साथ कई राजयोग और प्रभावी बनाएंगे। पंचमी पर शुक्रवार को स्कूलों में आयोजनों के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ‎ पंडित सुशील पाठक ने बताया कि गुरुवार देर रात 02:28 पर पंचमी तिथि का प्रारंभ होगा जो कि अगले दिन दोपहर 01:46 तक रहेगी। वहीं इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 06:32 से लेकर शाम 05:40 बजे तक रहेगा। इस दिन इस बार मकर राशि में सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र ग्रह विराजमान रहने के कारण पंचमी तिथि के साथ चतुर्ग्रही योग का अद्भुत संयोग बन रहा है जो अत्यंत शुभदायक माना जाता है। पंचमी पर इस बार ग्रहों का बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है। इस बार एक साथ पांच राजयोग का संयोग बनने वाला है। इस समय मकर राशि में एक साथ चार ग्रह गोचर कर रहे हैं। बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग, शुक्र और बुध ...