गिरडीह, मार्च 2 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के जमुआ - चकाई मुख्य मार्ग पर चतरो बाजार के पास रोड जाम की स्थिति बनी हुई रहने से राहगीर परेशान हैं। जिससे आवागमन करनेवाले वाहन चालकों एवं राहगीरों को आये दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। बताया जाता है कि मुख्य मार्ग में सड़क के दोनों किनारों में लगाए गए दुकानों के पास बाइक, टोटो व ऑटो खड़ा कर दिया जाता है। जिससे मुख्य मार्ग पर जाम लग जाता है। जिसके कारण आवागमन करने वाले लंबी दूरी के वाहनों को करीब दो किलोमीटर तक लंबे जाम में फंसना पड़ता है। रोड में जाम लग जाने को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को बाजार क्षेत्र में नियमित ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने, अतिक्रमण हटाने तथा सड़क किनारे अनावश्यक रूप से खड़े वाहन मालिकों के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग प्रशासन के अधिकारियों से की।

हिंदी हिन्दुस...