बोकारो, मई 18 -- बेरमो। रविवार को गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी क्षेत्र में जल संकट को लेकर इलाके के प्रबुद्ध ग्रामीणों तथा महिला एक्टिविस्टों का कन्वेंशन कर्रीखुर्द स्थित बहुउद्देशीय भवन में शाहजहां खातून एवं सुनीता देवी के संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कन्वेंशन में मुख्य वक्ता झारखंड आंदोलनकारी एवं कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव इफ्तेखार महमूद ने कहा कि पेयजल आपूर्ति के लिए व्यापक पैमाने पर संरचनाओं का निर्माण किया गया है जिसमें करोड़ों की लागत आई किंतु गांव में जलापूर्ति नहीं हो रहा है। चतरोचट्टी (टहरवा) स्थित पम्प हाउस, चैलियाटांड़, चिलगो, बड़की पन्नू, दनडरा व जागेश्वर बिहार में जलमीनारों का निर्माण हुए वर्षों बीत गए किंतु उपयोग में लाया नहीं जा रहा है। टिकाहारा संयुक्त जलापूर्ति योजना व बिरसा जिला पूर्ति योजना बंद पड़ी। महमूद ने कहा...