बोकारो, अगस्त 19 -- गोमिया, प्रतिनिधि। चतरोचट्टी थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब बरामदगी मामले में करीब छह महीने से फरार चल रहे मुख्य निर्माणकर्ता सह कारोबारी संतोष महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हजारीबाग जिले के आंगो थाना क्षेत्र स्थित उसके घर पर छापामारी कर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी शशि शेखर के अनुसार होली त्योहार 2026 के मद्देनजर अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया था। इसी क्रम में गुप्त सूचना पर चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के नरकंडी गांव में टावर के समीप सोना महतो के एस्बेस्टसनुमा मकान में छापामारी की गई थी। वहां से विभिन्न ब्रांड के नाम पर करीब 2688 बोतल नकली विदेशी शराब ...