गिरडीह, मार्च 5 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी-जमुआ प्रखंड की सीमा में अवस्थित गोदावरी नदी त्रिवेणी संगम में बुधवार को नहाने के क्रम में गहरे पानी में डूब जाने से चतरो बाजार के दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में चतरो के संजय साव के 18 वर्षीय पुत्र करण कुमार साव एवं (पुरनीगड़िया) के कृष्ण कुमार विश्वकर्मा के 18 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार शामिल थे। दोनों युवक राजकीय जमा दो उच्च विद्यालय सांखो में 12वीं कक्षा के फाइनल ईयर में अध्यनरत थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद देखते ही देखते इलाके में होली की मस्ती मातम में तब्दील हो गई। इस संबंध में बताया कि चतरो के संजय साव का पुत्र करण कुमार व पुरनीगड़िया गांव के कृष्णा विश्वकर्मा के पुत्र दीपक कुमार बुधवार को होली खेलने के बाद करीब 12 बजे दिन में स्नान करने के लिए अपने अन्य साथियों के साथ त्रिवेणी संगम के ...