चतरा, मई 31 -- चतरा प्रतिनिधि जिले से शनिवार को 60 श्रद्धालुओं का एक जत्था 10 दिवसीय धार्मिक यात्रा पर रवाना हुआ। इस यात्रा को जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और सभी यात्रियों की सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। सन्नी केशरी के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु देश के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन करेंगे। आयोजक सन्नी ने बताया कि 10 दिनों की इस यात्रा में मुख्य रूप से खाटूश्याम, मथुरा, वृंदावन, अयोध्या, वाराणसी (बनारस) और विंध्याचल जैसे पवित्र स्थलों के दर्शन शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...