चतरा, मई 22 -- झारखंड के चतरा जिले में शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से लगभग 100 साल पुरानी अष्टधातु की एक बहुमूल्य मूर्ति चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चोरी हुई वस्तु अष्टधातु की एक मूर्ति है, जिसमें सभी 24 तीर्थंकरों की आकृतियां एक साथ बनी हुई हैं। पुलिस ने मूर्ति बरामद करने के बाद इसकी कीमत भी बताई हैखूफिया तंत्र से मिली सफलता चतरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिमेश नैथानी ने बताया कि पुलिस ने अपने खुफिया तंत्र की मदद से चोरी के महज दो घंटे के भीतर मूर्ति को बरामद कर लिया। एसपी ने कहा कि चोरी के इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है। बरामद की गई मूर्ति की बाज...